शैतान जैसा दिखने के लिए करवाई सर्जरी...पत्नी भी करती है पूरा... - CG Sandesh

शैतान जैसा दिखने के लिए करवाई सर्जरी...पत्नी भी करती है पूरा सपोर्ट

मिशेल फरो दो प्राडो (Michel Faro do Prado) ने बताया, 'वास्तव में मेरे पास दर्द का अच्छा प्रतिरोध है और मुझे नहीं लगता कि कुछ भी इतना दर्दनाक है. मैं हमेशा उस दर्द को सहने के लिए तैयार रहता हूं, जिससे मुझे वह मिले जिसे मैं पाना चाहता हूं.कभी एक आम लड़के की तरह दिखने वाले मिशेल फरो दो प्राडो (Michel Faro do Prado) का रूप-रंग अब पूरी तरह से बदल गया है और वह इतना अजीब दिखता है कि लोग उसे इंसानी शैतान के नाम से जानते हैं. शैतान की तरह दिखने की चाह रखने वाला मिशेल अब तक बॉडी मॉडिफिकेशन में लाखों रुपये खर्च कर चुका है

मिशेल फरो दो प्राडो (Michel Faro do Prado) को इस हरकत में उसकी पत्नी पूरा सपोर्ट और मदद करती है, जो बॉडी मॉडिफिकेशन में एक्सपर्ट है. मिशेल की पत्नी को उनकी बॉडी मॉडिफिकेशन से कोई आपत्ति नहीं है और अपने पति को हर हाल में प्यार करती हैमिरर की रिपोर्ट के अनुसार, शैतान जैसा दिखने के लिए मिशेल फरो दो प्राडो (Michel Faro do Prado) ने सिर पर चार सींग उगा लिए हैं. इसके अलावा उसने हाथी जैसे दांत भी लगवाए हैं

मिशेल फरो दो प्राडो (Michel Faro do Prado) ने अपनी कई सर्जरी करवाई है. शैतान जैसा दिखने के लिए वह अपनी नाक और उंगली कटवा चुका है. उसे देखकर कोई भी डर जाता है


अन्य सम्बंधित खबरें