30 देशों में फैल चुका है कोरोना का नया वैरिएंट....Delta की तुलना में ज्यादा घातक है Lambda Variant
कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट ने भारत सहित दुनियाभर में हाहाकार की स्थिति पैदा कर दी थी। इस बीच अब कोरोना वायरस का लैम्ब्डा वैरिएंट (Lambda variant) ने दस्त देकर दुनिया की चिंता में डाल दिया है। लैम्ब्डा वेरिएंट को डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। मलेशियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना का लैम्ब्डा वैरिएंट 30 देशों में पाया गया है, जो डेल्टा वैरिएंट की तुलना में ज्यादा घातक है।
मलेशिया ने कहा कि लैम्ब्डा वैरिएंट बीते चार हफ्तों के अंदर 30 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। मलेशियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि लैम्ब्डा वायरस सबसे पहले पेरू (Lambda virus first discovered in Peru) में मिला था। पेरू दुनिया का सबसे ज्यादा मृत्यु दर वाला देश है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऑस्ट्रेलियन न्यूज पॉर्टल news.com.au का हवाला देते हुए दावा किया कि लैम्ब्डा वैरिएंट UK में भी सामने आया है। विशेषज्ञ को चिंता है कि ये वैरिएंट डेल्टा से ज्यादा खतरनाक हो सकता है।
पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (पीएएचओ) के मुताबिक, पेरू में मई और जून के बीच लैम्ब्डा वैरिएंट की वजह से 82 फीसदी नए मामले सामने आए हैं। एक और दक्षिणी अमेरिकी देश चिली (Chile) में मई और जून के बीच 31 प्रतिशत मामले लैम्ब्डा से जुड़े हुए थे।