जिसे स्तनपान कराया उसी बेटे ने शराब के लिए अपनी माँ को मारकर खा गया....पांच साल बाद मिली सजा
जिस बेटे को जन्म देकर एक स्त्री ने ममत्व का अनुभव किया जिसे स्तनपान कराया उसी बेटे ने शराब के लिए अपनी माँ को मारकर खा गया साल 2017 में अपनी मां की हत्या और उनके दिल,गुर्दे और आंतें निकाल कर खाने के आरोपी बेटे को स्थानीय कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि मैं आज तक ऐसा मामला नहीं देखा। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आरोपी 35 साल का सुनील कुचिकोरवी वारदात के बाद से ही जेल में बंद था। कोल्हापुर के मक्कडवाला वसाहट में 28 अगस्त 2017 को वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी ने 62 बार मां को चाकू गोदा। बुजुर्ग महिला का शव अलग-अलग हिस्सों में मिला था। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर नमक मिर्च लगा था। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा था तब उसके मुंह से खून टपक रहा था। पुलिस के मुताबिक, उसने मां के शरीर के कई हिस्सों को खाया था। आरोपी ने भी मां के अंग खाने की बात कबूल की थी।
जांच में पता चला था कि आरोपी सुनील ने शराब पीने के लिए मां से पैसे मांगे थे। मां ने शराब के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। ये बात सुनील को इतनी बुरी लगी कि उसने मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद सुनील ने मां के शरीर के दाहिने हिस्से को चीर दिया। फिर गुर्दा, दिल और आंत निकालकर अलग रख दिया। फिर उसमें नमक मिर्च लगाकर खाने लगा।
इस केस में 12 लोगों ने गवाही दी थी। आरोपी के रिश्तेदार और पड़ोसियों ने कोर्ट के सामने वारदात की पूरी कहानी बताई थी। सभी ने इस बात का जिक्र किया था कि शराब पीने के बाद आरोपी कंट्रोल में नहीं रहता है। सरकारी वकील विवेक शुक्ला ने यह कहते हुए मौत की सजा की मांग की थी कि ये दुर्लभतम से दुर्लभतम मामला है। उन्होंने कहा, मैंने फांसी की मांग की। आरोपी समाज के लिए खतरा है। अगर पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंचती तो स्थानीय लोगों ने उसकी हत्या कर दी होती। उसकी पत्नी और बच्चे भी उसे छोड़कर चले गए हैं।