नीट परीक्षा की तारीखों का ऐलान...शुरू हो गयी आवेदन प्रक्रिया...इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत..जानें कैसे करें आवेदन
मेडिकल प्रवेश परीक्षा एनटीए नीट (यूजी) 2021 की परीक्षा की तारीखों का आखिरकार घोषणा हो गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी जानकारी सोमवार शाम को दी है। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि NEET (UG) 2021 की परीक्षा 12 सितंबर को होगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगा। NTA की वेबसाइट पर मंगलवार से इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए सभी छात्रों को सेंटर पर ही फेस मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके अलावा एंट्री और एग्जिट के लिए टाइम स्लॉट तय होगा. कॉन्टेक्टलेस रजिस्ट्रेशन, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों को पूरा करने के लिए जिन शहरों में परीक्षा होनी हैं, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है. परीक्षा केंद्र भी 2020 की तुलना में बढ़कार 3862 कर दिए गए हैं.
कोरोना वायरस की वजह से देश में शिक्षा व्यवस्था काफी ज्यादा गड़बड़ा गई है. महामारी के चलते बोर्ड परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी हैं. साथ ही उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिए एंट्रेस एग्जाम भी स्थगित करने पड़े. देशभर में लाखों छात्र NTA NEET 2021 रजिस्ट्रेशन की तारीख का इंतजार कर रहे थे.
NEET UG 2021 Application: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 13 जुलाई से शुरू होगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट nta.ac.in या फिर ntaneet.nic.in पर आवेदन फॉर्म का लिंक जारी कर दिया गया है. छात्र दोनों में से किसी भी वेबसाइट पर जाकर इस फॉर्म को भर सकते हैं.
देशभर के लाखों छात्रों को NEET UG 2021 की परीक्षा की तारीखों का इंतजार था. कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते इसे टालना पड़ा था. छात्र लंबे समय से इस बारे में विस्तृत जानकारी जारी करने की मांग कर रहे थे. पहले परीक्षा की तारीख एक अगस्त बताई गई थी, लेकिन एप्लीकेशन फॉर्म को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी
आवेदन करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
- स्कैन किए की रंगीन पासपोर्ट साइज की तस्वीर ( तस्वीर पर हस्ताक्षर या बाएं हाथ के अंगूठे का निशान होने चाहिए)
- हस्ताक्षर की स्कैन फोटो
- कक्षा 10 प्रमाण पत्र
साल 2021 से NEET स्कोर के जरिए नर्सिंग और लाइफ साइंस कोर्स में भी मिलेगा दाखिला
जो छात्र BSc नर्सिंग और हेल्थ साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं वह भी NEET 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं, ऐसा पहली बार होगा जब इन कोर्सेज में दाखिले के लिए NEET परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. मार्च महीने में NTA ने घोषणा करते हुए कहा था कि साल 2021 से NEET स्कोर के जरिए नर्सिंग व लाइफ साइंस कोर्स में भी दाखिला दिया जाएगा.
NEET UG 2021: जानें कैसे करें आवेदन
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट , ntaneet.nic.in. पर जाएं.
स्टेप 2- 'NEET UG 2021 registration' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें.
स्टेप 4- फीस सबमिट करें.
स्टेप 5- अब फॉर्म सबमिट करें.
स्टेप 6- भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट लेना न भूलें.
बता दें, NEET (UG) 2021 के माध्यम से MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS और BHMS कोर्सेज में दाखिला मिलेगा.आधिकारिक नोटिस के अनुसार, NEET (UG) 2021 हिंदी और अंग्रेजी सहित 11 भाषाओं में पेन और पेपर मोड के माध्यम से आयोजित किया जाएगा.