इन राज्यों में 100 के पार बिक रहा पेट्रोल...चेक करें अपने श... - CG Sandesh

इन राज्यों में 100 के पार बिक रहा पेट्रोल...चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

13 जुलाई, 2021 को देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज ब्रेक लेते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधन तेल के दाम स्थिर रखे हैं. इसके पहले सोमवार को लगभग तीन महीने बाद डीजल के दामों में कटौती की गई थी. कल डीजल 16 पैसे सस्ता और पेट्रोल 28 पैसे महंगा हुआ था. लेकिन आज दाम स्थिर हैं, हो सकता है इसके पीछे कल ब्रेंट क्रूड में गिरावट आना हो.

कल अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.44 पर आ गया था. वायदा कीमतों में भी गिरावट आई थी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के जुलाई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 32 रुपये या 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,522 रुपये प्रति बैरल रह गई थी.

इन राज्यों में 100 के पार है पेट्रोल

देश के लगभग 16 राज्यों में पेट्रोल 100 के पार बिक रहा है, इनमें शामिल हैं- राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, पुडुच्चेरी, सिक्किम, बिहार, दिल्ली, पंजाब, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर.

अलग-अलग शहरों में ईंधन का रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹101.19 प्रति लीटर; डीजल - ₹89.72 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹107.20 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.29 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹101.35 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.81 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.92 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹94.24 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹104.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.09 प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल – ₹102.79 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.14 प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹97.37 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.11 प्रति लीटर 

देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं. आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही नई कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर 'RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड' यह SMS भेजना होगा. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.


अन्य सम्बंधित खबरें