नये आईटी कानून के लागू होने के बाद भारत में 20 लाख एकाउंट बैन
मैसेजिंग कंपनी व्हाट्सएप ने पिछले एक महीने में 20 लाख भारतीयों एकाउंट को बैन कर दिया है. कंपनी ने यह निर्णय भारत के नये आईटी कानूनों के लागू होने के बाद लिया है. कंपनी के अनुसार उसे 15 मई से 15 जून के बीच 345 शिकायतें मिलीं जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गयी है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस ने इस संबंध में जानकारी दी है.
नये आईटी नियमों के अनुसार कंपनी को हर माह यह जानकारी देनी होगी कि उन्हें कितनी शिकायत मिली और उन शिकायतों पर इन्होंने क्या कार्रवाई की. उसी नियम के तहत कंपनी ने आज यह मासिक रिपोर्ट दी. यह नियमों उन प्लेटफाॅर्म के लिए अनिवार्य है जिनके 50 लाख से ज्यादा यूजर हैं.
अन्य सम्बंधित खबरें