IGNOU Course: इग्नू कर रहा रोजगारपरक कोर्स शुरू,छात्रों के भविष्य को मिलेगी नयी मंजिल
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय एक दर्जन से अधिक ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई शुरू करने के बाद पहली बार बीकॉम की पढ़ाई भी ऑनलाइन शुरू करने जा रहा है। यह कोर्स पहले ऑफलाइन चलता था। इससे देश विदेश में कहीं पर भी नामांकन कराकर छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। इग्नू के कुलपति प्रो.नागेश्वर राव ने बताया कि हम लोग स्नातक पाठ्यक्रमों को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।
इससे पहले जनवरी से बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू कर दी थी। ऑनलाइन कोर्स की फीस भी सामान्य रखी गई है। शुरूआत में हमने 15 कोर्स ऑनलाइन शुरू किए थे। हम महत्वपूर्ण कोर्स ऑनलाइन करा रहे हैं। इसके अलावा इसी सप्ताह एमए एंटरप्रेन्योरशिप कोर्स शुरू कर रहे हैं और इसके अलावा इंफार्मेशन सिक्योरिटी पर भी कोर्स शुरू करने जा रहे हैं। इसके तहत रोजगारपरक कोर्स की भी शुरूआत की जा रही है।
रोजगार से जुड़े कई कोर्स पहले
से संचालित हो रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए कौशल विकास के अलावा कोर
कोर्स को श्रेणीबद्ध करके पढ़ाई शुरू की जा रही है। जैसे बीए के सामान्य
कोर्स साथ कृषि, बीए के साथ संगीत, बीए के साथ कंप्यूटर विषय को शामिल किया
जा रहा है। इस तरह हमने च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम में और बेहतर करने का
प्रयास किया है। स्किल के कंपोनेंट को जोड़ने का प्रयास कोर विषयों में
जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
वोकेशनल कोर्स में उद्यमिता का कोर्स
शुरू कर रहे हैं। पांच पीजी कोर्स पहली बार शुरू किए जा रहे हैं। जर्नलिज्म
में पीजी डिप्लोमा इन डेवलेपमेंट कम्युनिकेशन शुरू कर रहे हैं। यह कोर्स
इसको ध्यान में रखकर बनाया गया है कैसे विकास के कार्य आम जन के बीच पहुंचा
सकते हैं इसको लेकर यह कोर्स है।