आयकर विभाग के लगे हुए थे  दर्जनों अफसर ....चल रही थी 6 महीने... - CG Sandesh

आयकर विभाग के लगे हुए थे दर्जनों अफसर ....चल रही थी 6 महीने से तैयारी...दैनिक भास्कर और उससे जुड़ी संस्थाओं के इनकम टैक्स की डिटेल्स में भारी गड़बड़ी

आयकर विभाग पिछले 6 महीने से डीबी कॉर्प लिमिटेड (दैनिक भास्कर और उससे जुड़ी संस्थाओं) के लेने देने पर नजर रखे हुए था। इस काम में दिल्ली सहित मुंबई, मध्य प्रदेश और गुजरात के आयकर विभाग के दफ्तर के दर्जनों अफसर लगे हुए थे। जब इस मामले में टैक्स चोरी के पुख्ता प्रमाण सभी दफ्तरों से पता चले इसके बाद सर्च करने का निर्णय हुआ और देर रात आयकर विभाग के दिल्ली और मुंबई के दर्जनों अफसरों ने प्रदेश में डीबी कॉर्प लिमिटेड ग्रुप पर छापा डाला। 

सूत्रों की मानी जाए तो सबसे पहले मुंबई आयकर विभाग ने डीबी कॉर्प लिमिटेड में टैक्स को लेकर हुई गड़बड़ी को संज्ञान में लिया। इस संबंध में जब अफसरों ने अपने उच्च अधिकारियों को बताया तब यह तय हुआ कि ग्रुप के अन्य राज्यों के लेखा जोखा भी चेक किया जाए। इस ग्रुप का मुंबई के बांद्रा इस्ट में दफ्तर हैं। इसके बाद गुजरात आयकर विभाग के अफसरों ने अहमदाबाद के गांधीनगर हाईवे पर स्थिति दफ्तर से दी जा रही आयकर की जानकारी को चैक किया।

इसमें भी भारी गड़बड़ी मिली। इसी तरह भोपाल आयकर विभाग को भी इनकम टैक्स की डिटेल्स चैक करने को उच्च अफसरों ने कहा। यहां पर भी भारी गड़बड़ी मिली। इसके बाद यह साफ हो गया कि इस ग्रुप ने आयकर की बड़े पैमाने पर चोरी की है। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद देर रात अचानक आयकर विभाग की महाराष्ट्र से आई टीम ने भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के कई जगहों पर छापे डाले गए


अन्य सम्बंधित खबरें