तीसरी लहर की ‘दस्तक’ : 13 राज्यों में लगातार बढ़ रहे मामले - CG Sandesh

तीसरी लहर की ‘दस्तक’ : 13 राज्यों में लगातार बढ़ रहे मामले

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के मामले रोजाना 41 हजार के आसपास बने हुए है. इसी बीच तीसरी लहर की आशंका जाहिर की जा रही है. कोरोना की दूसरी लहर के मामलों के बारे में बात करेंगे. लेकिन, क्या आपको पता है भारत के 13 राज्यों में लगातार बढ़ते मामलों ने टेंशन बढ़ा दी है.भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लगातार लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, दो दिन की बढ़ोतरी के बाद आज यानी शुक्रवार (23 जुलाई) को कोविड-19 के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। बता दें, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 35,342 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,93,062 हो गई। वहीं, इस घातक बीमारी से 483 नई मौतें भी हुईं। इससे देश में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4,19,470 हो गई है

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 97.36% हुआ। दैनिक जिटिविटी रेट अब 2.12% है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 54,76,423 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,34,17,030 हुआ।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,68,561 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,29,39,545 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें