PAK में हिन्दू मंदिरो पर कट्टरपंथियों के हमले....150 अज्ञात... - CG Sandesh

PAK में हिन्दू मंदिरो पर कट्टरपंथियों के हमले....150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

पाकिस्तान के रहीम यार खार में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा एक गणेश मंदिर को तोड़ने की घटना ने पाकिस्तान की थू-थू करा दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

पाकिस्तान के लाहौर से करीब 590 किमी दूर स्थित रहीम यार खान जिले के भोंग शहर में भीड़ द्वारा एक गणेश मंदिर में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोश है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाफ अभियान छिड़ गया है। घटना बुधवार की है। इस मामले में भारत अपनी आपत्ति जता चुका है। इस मामले में अब भोंग शरीफ पुलिस ने करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग 6 धाराओं में FIR दर्ज की है। वहीं पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने इस मामले को स्वत: संज्ञान में लिया है।

फेसबुक पर live किया था वीडियो
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत (Punjab prant) में मुस्लिम कट्टरपंथियों की एक भीड़ ने 4 अगस्त की देर रात में हिंदू मंदिर (Hindu Mandir) पर हमला बोल दिया था। भीड़ ने मंदिर में लगी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को भी तहस-नहस कर डाला था। इस घटना का आरोपियों ने फेसबुक पर वीडियो भी LIVE किया था। इसके बाद भारत में सोशल मीडिया पर इस घटना का जबर्दस्त विरोध किया जा रहा है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बार फिर हिंदू मंदिर पर कट्टरपंथियों की अगुवाई में हजारों लोगों ने हमला कर दिया। रहीम यार खान जिले के इस भव्य गणेश मंदिर में घुसकर उन्मादी कट्टरपंथियों ने सभी मूर्तियों को तोड़ डाला। मंदिर के बड़े हिस्से में आग लगा दी। यही नहीं हालात बेकाबू होने के बाद सेना तैनात कर दी गई है। पाक सुप्रीम कोर्ट ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है और पंजाब प्रांत के अधिकारियों को तलब किया है। यही नहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने भी इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया हाउस Dawn में छपी खबर के अनुसार, एक 9 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त हिंदू लड़के ने कथिततौर पर एक मदरसे में टॉयलेट कर कर दी थी। इसके बाद भोंग शहर से करीब 60 किमी दूर मंदिर पर भीड़ ने हमला बोल दिया। घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर (district administration) डॉ. खुरम शहजाद और जिला पुलिस अधिकारी सरफराज ने शहर का दौर किया। पुलिस ने दारुल उलूम अरब तालीमुल कुरान(मदरसा) के मौलवी हाफिज मुहम्मद इब्राहिम की शिकायत पर लड़के खिलाफ 24 जुलाई को FIR दर्ज कर ली थी।

हिंदू बुजुर्गों ने माफी मांगी थी
बच्चे की नासमझी को लेकर हिंदू बुजुर्गों ने मदरसा प्रशासन से माफी मांग ली थी। कहा गया कि बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। लेकिन निचली अदालत( lower court) ने बच्चे को जमानत दे दी, तब कुछ लोगों ने कस्बे की जनता को उकसाया। इसके बाद विरोधस्वरूप पूरा बाजार बंद करा दिया गया। बता दें कि भोंग शहर सिंधु नदी और सिंध-पंजाब सीमा पर बसा एक छोटा-सा कस्बा है। यहां सोने के कई व्यापारी रहते हैं, जो मूल रूप से घोटकी और डेहरकी(सिंध) के रहने वाले हैं।

विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, पाकिस्तानी राजनयिक तलब
भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की धार्मिक स्वतंत्रता पर निरंतर हमलों को लेकर अपनी गंभीर चिंता जताई है। पाकिस्तान के राजनयिक को इससे अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को गुरुवार दोपहर तलब किया गया। पाकिस्तान में हुई इस निंदनीय घटना को लेकर अल्पसंख्यक समुदायों की धार्मिक स्वतंत्रता एवं उनके धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रहे हमलों पर अपनी गंभीर चिंता प्रकट करते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।


अन्य सम्बंधित खबरें