बस्ती में ग्रामीणों ने उतारी दरोगा की आशिकी, जानिए आधी रात पुलिस वाले के साथ क्या हुआ...
यूपी के बस्ती में जिले में आशिक मिजाज दरोगा की आशिकी का भूत गांव वालों ने उतार डाला। रात के अंधेरे में एक घर में घुसे दरोगा को ग्रामीणों ने घेर लिया। जिसके बाद दरोगा की गांव वालों ने पोल से बांधकर जबर्दस्त पिटायी लगा दी। बताया जा रहा है कि दुबौलिया थाने के दरोगा अशोक चतुर्वेदी अक्सर ऊंजी मुस्तहकम गांव में आता जाता रहता था। बीती रात भी दरोगा अपनी बाइक जूनियर हाईस्कूल में छिपाकर एक घर में घुस गया।
ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो ग्रामीण वहां जमा हो गए और दरोगा के बाहर निकलने का इंतजार करने लगे। रात तीन बजे जैसे ही दरोगा बाहर निकला तो ग्रामीणों ने दरोगा को रोका लेकिन दरोगा फायरिंग करते हुए वहां से भागने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद मौजूद दर्जनों ग्रामीणों ने दरोगा को घेरकर पकड़ लिया और पोल से बांधकर पिटायी शुरू कर दी। ग्रामीणों की पिटायी से दरोगा लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने दरोगा को घंटों बंधक बनाकर रखा।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने गांव वालो से बात कर दरोगा को थाने ले गए। वहीं एसपी आशीष श्रीवास्तव ने दारोगा को निलंबित कर दिया है। जब एसपी से बात की गई तो आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जब सूचना मिली कि दरोगा पकड़ा गया है सभी पुलिस दल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बात करके उसे थाने ले आए। आपको ये भी बता दें के दरोगा मौके पर बिना वर्दी के था।