वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान: मनरेगा का बजट बढ़ाकर 1 लाख करोड़,नौकरी खोने वालों का पीएफ 2022 तक सरकार भरेगी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा
कि कोरोना के चलते रोजगार पर संकट को देखते हुए इस वर्ष का मनरेगा का बजट
60 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसी तरह
जिन लोगों की नौकरियां महामारी के चलते चली गई हैं, उनका पीएफ 2022 तक
सरकार भरेगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार उन लोगों के लिए 2022
तक नियोक्ता के साथ-साथ कर्मचारी के पीएफ हिस्से का भुगतान करेगी,
जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपनी नौकरी गवां दीं. लेकिन, उन्हें
औपचारिक क्षेत्र में छोटे पैमाने की नौकरियों में काम करने के लिए फिर से
बुलाया गया है. इन इकाइयों का ईपीएफओ (EPFO) में पंजीकरण होने पर ही यह
सुविधा दी जाएगी.
अन्य सम्बंधित खबरें