सोशल मीडिया पर तालिबान का कर रहे थे समर्थन 14 लोग हुए गिरफ्त... - CG Sandesh

सोशल मीडिया पर तालिबान का कर रहे थे समर्थन 14 लोग हुए गिरफ्तार

भारत में तालिबान का सपोर्ट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर तालिबान के सपोर्ट में पोस्ट लिखने वाले 14 लोगों को असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ IT एक्ट के अलावा CrPC के तहत केस दर्ज किया गया है। कामरूप, बारपेटा, धुबरी, करीमगंज से 2-2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दरांग, कछार, हैलाकांडी, सलमारा दक्षिण, गोलपारा और होजाई जिले से 1-1 व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए कमेंट करने वालों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि कामरूप (ग्रामीण), बारपेटा और धुबरी जिलों से दो-दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। वहीं, दरांग, दक्षिण सलमारा, गोवालपारा और होजाई जिलों से एक-एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई। बराक घाटी के तीन जिलों से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें करीमगंज से दो लोगों को जबकि दो अन्य जिलों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उप महानिरीक्षक वायलेट बरुआ ने कहा, हम सतर्क हैं। आपत्तिजनक पोस्ट के लिए सोशल मीडिया पर निगरानी कर रहे हैं। असम पुलिस सोशल मीडिया पर तालिबान के समर्थन में टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने ट्वीट किया, हम इस तरह के लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कर रहे हैं। अगर आपकी नजर में कोई ऐसी चीज आती है तो कृपया पुलिस से संपर्क करें।
‘पोस्ट को रीट्वीट और लाइक भी न करें


अन्य सम्बंधित खबरें