व्हाट्सएप से भी बुक कर सकते हैं कोरोना वैक्सीन के लिए स्लॉट,... - CG Sandesh

व्हाट्सएप से भी बुक कर सकते हैं कोरोना वैक्सीन के लिए स्लॉट, यह है तरीका

सरकार ने वैक्सीन लेने वालों के लिए बड़ी सुविधा का एलान किया है। अब आप व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए भी वैक्सीन के स्लॉट की बुकिंग कर सकते हैं और अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर के बारे में जानकारी ले सकते हैं। व्हाट्सएप का नया फीचर MyGov Corona Helpdesk के साथ काम करेगा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही WhatsApp पर वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा मिली है जिसके बाद अभी तक करीब 32 लाख सर्टिफिकेट डाउनलोड किए गए हैं।

WhatsApp से कैसे बुक करें वैक्सीन स्लॉट?

    पहला काम यह है कि आप अपने फोन MyGov Corona Helpdesk चैटबॉट का नंबर +91-9013151515 सेव करें।
    अब व्हाट्सएप ओपन करें और MyGov Corona Helpdesk कॉन्टेक्ट को ओपन करें।
    अब Book Slot लिखकर मैसेज करें।
    इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर छह अंकों का एक ओटीपी आएगा।
    इसके बाद आपसे लोकेशन, तारीख और वैक्सीन का नाम चुनने का विकल्प मिलेगा।
    इसके बाद आपके पिन कोड के हिसाब से आपको नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक कर दिया जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें