एआईसीसी के दफ्तर पहुँचते लगे जिंदाबाद के नारे...भूपेश बघेल ही रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
ढाई घंटे चली बैठक से इतना साफ हो गया कि छत्तीसगढ़
में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लग रही अटकलों पर थोड़ा विराम लग गया है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बाहर निकले और मीडिया के सामने अपनी
बातें रखी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी अगले सप्ताह
छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। उनके आने पर सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा।
पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश
बघेल के साथ बैठक खत्म होने बाद बघेल कांग्रेस के मंत्री, विधायक से मिले।
इस दौरान सभी मंत्री, विधायक ने एक स्वर में कहा कि हम सभी अपने नेता से
मिलने आए है। हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी को छत्तीसगढ़ आने का
न्योता देने आए थे। गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का न्योता को स्वीकार
कर लिया। छत्तीसगढ़ दौरे पर 2या 3 दिनों तक रुकेंगे
अब साफ़ हो गया कि भूपेश बघेल ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के सभी मुख्यमंत्रियों के लिए संदेश
है, कि वे आलाकमान के निर्देश को गंभीरता से ले. राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल से
बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि
वो और सभी विधायक सीएम भूपेश बघेल के समर्थन में आए हैं. अटल श्रीवास्तव ने
कहा, "हमसे किसी ने नहीं कहा यहां आने के लिए. मुझे लगा कि कुछ ख़बर मीडिया
के माध्यम से आ रही थी. हम अपने मन से यहां अपने शीर्ष नेताओं से मिलने आए
हैं" उन्होंने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में ढाई साल से सरकार चली है.
किसानों की सरकार, आदिवासियों की सरकार, छत्तीसगढ़ के अस्मिता और स्वाभिमान
की सरकार, उसका नेतृत्व बदलना नहीं चाहिए. यही सब की दिली इच्छा है.
उन्होंने कहा, "हमने किसी से नहीं कहा या किसी ने भी किसी से नहीं कहा कि
चलना है. सबने अपनी अपनी दिल्ली की रवानगी डाली है और इस उद्देश्य के साथ
कि हम अपने शीर्ष नेताओं को बताएंगे कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार
बहुत अच्छा काम कर रही है
अन्य सम्बंधित खबरें