यूजीसी-नेट की तिथि में फिर बदलाव, जानिए अब कब से होगी परीक्ष... - CG Sandesh

यूजीसी-नेट की तिथि में फिर बदलाव, जानिए अब कब से होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency, NTA) ने यूजीसी-नेट (UGC NET) दिसंबर 2020 और जून 2021 की तिथि में फिर बदलाव किया है. पहले से निर्धारित छह अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक की परीक्षा तिथि में संशोधन (Change in Examination Schedule) किया गया है. अब यह परीक्षा छह अक्तूबर से आठ अक्तूबर अौर फिर 17 अक्तूबर से 19 अक्तूबर 2021 तक होगी. एनटीए की सीनियर डायरेक्टर डॉ साधना पराशर ने बताया है कि एनटीए के कई विद्यार्थियों ने जानकारी दी कि 10 अक्तूबर को देश में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं हो रही हैं. तिथि के टकराव के कारण परीक्षार्थी उलझन में हैं. विद्यार्थियों को दोनों परीक्षाअों में शामिल होना जरूरी है. छात्र हित में एनटीए ने परीक्षा की तिथि में संशोधन कर दिया है. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दिन के 12 बजे तक अौर द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी.

इस बार केंद्र के निर्देश पर एनटीए ने दिसंबर 2020 अौर जून 2021 की परीक्षा को मर्ज कर दिया है. एनटीए ने नेट के लिए अॉनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच सितंबर 2021 की रात 11.50 बजे तक निर्धारित की है, जबकि शुल्क छह सितंबर की रात 11.50 बजे तक जमा कर सकते हैं. आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि को सुधारने के लिए लिंक सात सितंबर से 12 सितंबर 2021 तक खुला रहेगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि बाद में घोषित की जायेगी. डॉ पराशर ने कहा कि विद्यार्थी अप टू डेट जानकारी एनटीए की वेबसाइट (ugcnet.nta.nic.in) अौर (www.nta.ac.in) अौर एनटीए हेल्प डेस्क 40759000 पर प्राप्त कर सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें