प्रधानमंत्री 26 सितम्बर को 'मन की बात' कार्यक्रम से अपने विचार करेंगे साझा
प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी 26 सितम्बर
को आकाशवाणी से 'मन की बात' कार्यक्रम की 81-वीं कड़ी में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। प्रधानमंत्री ने
इस कार्यक्रम के लिए उन विषयों पर लोगों के विचार आमंत्रित किये हैं, जिन पर
उन्हें चर्चा करनी है।
कार्यक्रम के लिए लोग अपने विचार नमो ऐप या My Gov Open Forum पर साझा कर सकते हैं। वे टोल फ्री नम्बर 1 8 0 0 1 1 7 8 0 0 पर फोन कर हिन्दी या अंग्रेजी में प्रधानमंत्री के लिए संदेश रिकॉर्ड भी करवा
सकते हैं। इसके लिए फोन लाइन इस महीने की 24 तारीख तक खुली रहेंगी।
इसके अलावा 1922 पर मिस्ड कॉल देकर एस एम एस में प्राप्त लिंक को फॉलो कर सीधे प्रधानमंत्री को सुझाव भेजे जा सकते हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें