ग्राम रोजगार सेवक के पदों पर नौकरियां, 12वीं पास करें आवेदन - CG Sandesh

ग्राम रोजगार सेवक के पदों पर नौकरियां, 12वीं पास करें आवेदन

डीआरडीए ने ग्राम रोजगार सेवक के पदों पर नौकरियां निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक रजिस्टर्ड डाक के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (District Rural Development Agency) ने 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए नौकरियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी. अभ्यर्थी 25 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 21 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थियों को इन पदों के लिए आफलाइन आवेदन करना होगा. अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट malkangiri.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर की भी जानकारी होनी चाहिए.

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थी के आयु की गणना 1 सितंबर 2021 से की जाएगी.

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों को चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार एक वर्ष के लिए किया जाएगा.अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

इस पते भेजना होगा आवेदन
अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अपने आवेदन पत्र कार्यालय परियोजना निदेशक, डीआरडीए, मलकानगिरी, एटी/पीओ/जिला:- मलकानगिरी, पिन – 764048 के पते निर्धारित अंतिम तिथि से पहले भेजना होगा.


अन्य सम्बंधित खबरें