12वीं पास के लिए CRPF में इन पदों पर निकली वैकेंसी.....अंतिम... - CG Sandesh

12वीं पास के लिए CRPF में इन पदों पर निकली वैकेंसी.....अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2021

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके (CRPF Head Constable Recruitment 2021) लिए CRPF ने हेड कांस्टेबल (HC) के पदों के लिए विशेष भर्ती के तहत आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार (पुरुष और महिला) जो इन पदों (CRPF Head Constable Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (CRPF Head Constable Recruitment 2021) के लिए आवेदन वहीं लोग कर सकते हैं, जो मृतक के आश्रित सदस्य हैं / सेवा के दौरान (आत्महत्या से मृत्यु सहित) की मृत्यु हो गई / कार्रवाई में मारे गए / लापता / चिकित्सकीय रूप से बोर्ड आउट हो गए हैं

15 अक्टूबर 2021 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. उल्लेखनीय है कि हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के लिए 38 रिक्तियां भरी जाएंगी.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 15 अक्टूबर 2021
CRPF रिक्ति विवरण:
हेड कांस्टेबल (एचसी) - 38 पद
सीआरपीएफ एचसी पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवारों को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट (10 + 2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.
CRPF एचसी आयु सीमा:
18 से 25 वर्ष
सीआरपीएफ एचसी पदों के लिए चयन प्रक्रिया
चयन निम्न आधार पर किया जाएगा:
1. टाइपिंग टेस्ट
2. शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
3. लिखित परीक्षा

आदेश देखें

आधिकारिक वेबसाइट



अन्य सम्बंधित खबरें