सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी की सेवा करते रहूंगा
पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल में नये मंत्रियों के विभागों की घोषणा के थोड़ी देर के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेज का पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा की लेकिन यह भी कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे।
पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले इस पत्र में श्री सिद्धू ने कहा, “समझौता करने से इंसान के चरित्र का पतन होता है और वह पंजाब के भविष्य एवं पंजाब की भलाई के एजेंडे के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं। इसलिए वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन वह कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे।
अन्य सम्बंधित खबरें