TCS ने युवाओं के लिए शुरू किया रोजगार प्रोग्राम; अब तक 24,800 से ज्यादा को मिली नौकरी
भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने Covid-19 महामारी पीड़ितों की आजीविका के लिए और रोजगार के अवसर प्रदान करने में मदद करने के लिए अपना यूथ एम्प्लॉयमेंट प्रोग्राम (YEP) शुरू किया है। ये युवाओं, ग्रामीण कॉलेजों की महिलाओं, बेरोजगार ग्रेजुएट्स, विशेष रूप से सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए कंपनी का CSR फ्लैगशिप प्रोग्राम है।
इस प्रोग्राम के तहत TCS ने क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, बिजनेस कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रोग्रामिंग और डोमेन स्किल्स पर फोकस करने वाले कोर्सेज को शामिल किया है।TCS ने एक बयान में कहा, "TCS हिस्सा लेने वाले युवाओं को विशेष रूप से क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, बिजनेस कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रोग्रामिंग और डोमेन स्किल्स पर ट्रेनिंग दे रहा है। इस स्पेशल ट्रेनिंग और मेंटॉरशिप को करने के बाद, हम रोजगार के अवसर खोजने में भी उनका समर्थन करेंगे।"
अब तक कंपनी को 1,384 नॉमिनेशन मिले हैं, जिन्हें 700 से ज्यादा TCS सहयोगियों द्वारा उनकी सीखने और रोजगार यात्रा में समर्थन दिया जा रहा है। नॉमिनी में से 80% से ज्यादा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक राज्यों से हैं। कंपनी ने कहा, "TCS को 1,300 से अधिक नॉमिनेशन मिलने हैं, जिनमें से 85% से ज्यादा कर्मचारियों के या तो दोस्त या रिश्तेदार थे।"TCS ने कहा कि इसके यूथ प्रोग्राम से 4,900 से ज्यादा डायरेक्ट छात्र लाभान्वित हुए हैं, जबकि नॉन-IT यूथ एम्प्लॉयमेंट प्रोग्राम के तहत 9,200 छात्रों और 56 एक्सटर्नल ट्रेनर और प्रोफेशनल को ट्रेन किया गया है।इसने कहा कि स्थापना के बाद से 1,24,000 युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है, जबकि TCS में अब तक 13,800 सहित प्राइवेट और पब्लिक कंपनियों में 24,800 लोगों को रोजगार मिला है।
TCS के पास युवा प्रोफेशनल के लिए एक मुफ्त ऑनलाइन कोर्स- "TCS iON Career Edge" भी है। ये 15-दिन का कोर्स है, जो नौकरी चाहने वालों को उनके मूल रोजगार कौशल में सुधार करने में मदद करता है।