शाहरुख के बेटे आर्यन के ड्रग पैडलरों से संपर्क के बारे में ... - CG Sandesh

शाहरुख के बेटे आर्यन के ड्रग पैडलरों से संपर्क के बारे में एजेंसी को पहले से मिल रही थी सूचना....जानिए रेड इनसाइड स्टोरी

मुंबई की रेव पार्टी में शामिल एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान को अरेस्ट करने के लिए NCB ने पूरी योजना तैयार की थी. सूत्रों के मुताबिक शाहरुख के बेटे आर्यन (Aryan Khan) के ड्रग पैडलरों से संपर्क के बारे में एजेंसी को पहले से सूचना मिल रही थी. जैसे ही उसे रेव पार्टी की जानकारी मिली, एजेंसी ने छापा मार दिया.NCB सूत्रों के मुताबिक जिस वक्त रेव पार्टी होनी थी, वहां पर 1200 से 1300 लोग मौजूद थे. NCB को उस भीड़ में से 8 से 10 लोगों की तलाश थी. एजेंसी को इस पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के शामिल होने की पक्की सूचना मिली थी. NCB ने आर्यन खान और अरबाज़ मर्चेंट पर नज़र रखने के लिए अलग से एक अधिकारी को तैनात किया था.

पार्टी वाली जगह पर आर्यन खान (Aryan Khan) के नाम से कोई स्पेशल रूम बुक नहीं था. हालांकि आयोजकों ने आर्यन खान और अरबाज़ मर्चेंट के लिए अलग से खास कंप्लीमेंट्री रूम रखा था. जैसे ही वे दोनों उस कंप्लीमेंट्री रूम में जाने लगे, तभी NCB के अधिकारी उनके सामने आ गए और उन्हें अंदर जाने से रोक दिया. जब दोनों की तलाशी ली गई तो आर्यन खान के पास तो कुछ भी नहीं मिला लेकिन अरबाज़ मर्चेंट के जूतों में से चरस मिली.

NCB ने दोनों के मोबाइल फोन लेकर जांच की तो उसे कई ऐसे चैट्स हाथ लगे, जिसमें दोनों चरस के इस्तेमाल की बात कर रहे थे. आर्यन (Aryan Khan) से हुई पूछताछ में उसने ये बात कबूल भी की. सूत्रों के मुताबिक NCB को ये भी पहले से पता था कि आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट उस ड्रग पैडलर के लगातर संपर्क में रहे हैं, जिसकी तलाश NCB को काफी वक्त से है. इसलिए रेव पार्टी में जाते ही दोनों को दबोच लिया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें