ओवरब्रिज के निचे फंसा एयर इंडिया का जहाज
रविवार के दिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर एक फुट ओवरब्रिज के नीचे एयर इंडिया का एक विमान फंसा हुआ दिखाई दिया. अब इस विमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
बता दें एयरलाइन ने पुष्टि की कि कोई विमान दुर्घटना नहीं हुई है, बल्कि यह एक पुराना और खराब हो चुका विमान था जिसे एयर इंडिया द्वारा बेचा गया था और विमान के मालिक द्वारा इसे ले जाया जा रहा था. द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तस्वीर के वायरल होने के बाद एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि जिस विमान की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वह एक पुराना और खराब विमान है जिसे हम बेच चुके हैं. एअर इंडिया ने कहा कि इस खराब विमान को जिसने खरीदा था, वही लेकर जा रहा था.
अन्य सम्बंधित खबरें