विदेशी सैनालियों को भारत भ्रमण की अनुमति.....15 अक्टूबर से ज... - CG Sandesh

विदेशी सैनालियों को भारत भ्रमण की अनुमति.....15 अक्टूबर से जारी होगा टूरिस्ट वीजा

कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के कम होने के बाद देश जैसे ही सामान्य स्थितियों की ओर लौटा है पर्यटकों (tourists) को भी राहत दे दिया गया है। फिलहाल, चार्टर्ड विमानों (Chartered Plane) से भारत (India) में आने वाले विदेशी पर्यटकों (Foreign Tourists) को इस महीने से टूरिस्ट वीजा (tourist visa) की अनुमति दे दी गई है। अगले महीने से किसी भी फ्लाइट से आने वाले विदेशियों को टूरिस्ट वीजा दिया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया यह आदेश

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने चार्टर्ड विमानों से भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों को टूरिस्ट वीजा देने का निर्णय लिया है। अब चार्टर्ड विमानों से आने वाले विदेशी सैलानियों को 15 अक्टूबर से टूरिस्ट वीजा जारी होगा।
मंत्रालय के अनुसार चार्टर्ड विमानों के अलावा दूसरी फ्लाइट्स से देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए यह व्‍यवस्‍था 15 नवंबर से लागू होगी।

कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करना होगा अनिवार्य

भारत आने पर विदेशी यात्रियों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा। कोरोना महामारी बढ़ने के बाद बीते साल विदेशी सैलानियों के सभी प्रकार के वीजा को सस्पेंड कर दिया गया था। केंद्र ने अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों पर भी पाबंदियां लगा दी थी। हालांकि, पर्यटकों के आने पर पाबंदी के बाद पर्यटन उद्योग को काफी झटका लगा था।



अन्य सम्बंधित खबरें