TCS Recruitment 2021 : कोरोना काल स्टूडेंट्स की हो रही हायरिंग....अंतिम तिथि 19 नवंबर
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस बीसीए, बीएससी (गणित, स्टेटिक्स, फिजिक्स, केमेस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोकेमेस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, आइटी), सीएस में बैचलर ऑफ वोकशन/आईटी पास युवाओं की हायरिंग कर रहा है. टीसीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इसके लिए उम्मीदवार का 2020 और 2021 में पास होना चाहिए. साथ ही अभी फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2021 है. उम्मीदवार आवेदन टीसीएस की वेबसाइट https://www.tcs.com/ पर जाकर कर सकते हैं.
नोटिफिकेशन
के अनुसार टीसीएस बीसीए, बीएससी पास युवाओं को टीसीएस इग्नाइट,-टीसीएस
यूनिक साइंस टू सॉफ्टवेयर प्रोग्राम ज्वाइन करने का मौका मिलेगा. इस
प्रोग्राम के जरिए युवाओं को ट्रेंडिंग टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण दिया
जाएगा. जिससे आईटी सेक्टर में शानदार करियर बनाने में मदद मिलेगी.
आवश्यक योग्यता
टीसीएस की इस विशेष
हायरिंग के लिए बीसीए, बीएससी के साथ उम्मीदवार का 10वीं और 12वीं में भी
कम से कम 50 फीसदी अंक होने चाहिए. साथ ही ओवर ऑल एकेडमिक गैप दो साल से
अधिक नहीं होना चाहिए.
टीसीएस स्मार्ट हायरिंग के लिए ऐसे करना है आवेदन
– सबसे पहले टीसीएस के पोर्टल https://www.tcs.com/ पर जाएं
– होम पेज पर ही TCS Smart Hiring registration open for 2020-22 graduates लिंक मिलेगा
– इस पर क्लिक करने पर एक नया पेज ओपन होगा
– अब REGISTER NOW का बटन मिलेगा
– फिर से REGISTER NOW पर क्लिक करेंगे
– अब आईटी और बीपीएस में से एक विकल्प चुनें
– आगे रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा, उसे भरकर सबमिट करें
अन्य सम्बंधित खबरें