कौड़ियों के दाम बिक रही जमीन...विदेश मे बसने मिल रहे अच्छे प... - CG Sandesh

कौड़ियों के दाम बिक रही जमीन...विदेश मे बसने मिल रहे अच्छे पैसे

कोरोना महामारी फैलने के बाद लोगों का घूमना फिरना बिल्कुल बंद हो गया था जिसकी वजह से कई देशों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था. कई शहर तो ऐसे हैं जिनके काफी इलाके लोगों के मर जाने की वजह से वीरान हो गए थे. ऐसे में ये शहर अब लोगों को अपने यहां बसाने के लिए कई ऑफर्स पेश कर रहे हैं जिससे लोग यहां आकर बसें तो फिर से चहल पहल लौटे.

USA -यहां बसने पर आपको ग्रांट के तौर पर 7.4 लाख रुपये मिलेंगे. साथ ही आपको फ्री डेस्क स्पेस और नेटवर्किंग इवेंट्स में शामिल होने का भी मौका मिलेगा. इसके अलावा अमेरिका के मिनेसोटा (Minnesota) राज्य के बेमिजी (Bemidji) शहर में शिफ्ट होने पर आपको 1.8 लाख रुपये ग्रांट के तौर पर मिलेंगे.

इटली -इटली में बसने पर कैंडेला और कैलाबेरिया जैसे शहर आर्थिक सहायता दे रहे हैं. अगर यहां कोई सिंगल व्यक्ति बसने आता है तो उसे 1 लाख रुपये से ज्यादा ग्रांट के तौर पर दिए जाएंगे और अगर कोई फैमिली शिफ्ट होती है तो उसे 1.7 लाख रुपये तक मिलेंगे. कैलाबेरिया में बसने के लिए आपकी उम्र 40 साल से कम होनी चाहिए. कैलाबेरिया में 3 साल रहने के दौरान 24 लाख रुपये से ज्यादा का ग्रांट मिल सकता है. इसके अलावा इटली में एक दूसरा ऑफर भी है. यहां सिसिली, सार्डिनिया, अबरूजो और मिलानो (Sicily, Sardinia, Abruzzo and Milano) जैसे शहरों में मात्र 87 रुपये में घर मिल सकता है. मगर शर्त इतनी सी है कि इन पुराने घरों की मरमम्त आपको अपने निजी खर्चे पर करवानी होगी.

Spain -स्पेन के पोंगा टाउन में बसने जाते हैं तो यहां शिफ्ट होने पर आपको 2.6 लाख रुपये तक मिल सकते हैं. यहां रहने पर खास बात ये है कि अगर किसी कपल का बच्चा होता है तो हर बच्चे को अलग से 2.6 लाख रुपये तक दिए जाएंगे. इसके अलावा रुबिया टाउन में बसने पर आपको हर महीने ग्रांट के तौर पर 8 हजार रुपये मिलेंगे.

Switzerland -45 साल से कम उम्र के लोगों के लिए स्विट्जरलैंड के एल्बीनेन (Albinen) में सेटल होने पर अच्छा ऑफर है. यहां सेटल होने पर 21 लाख से ज्यादा रुपये मिलेंगे. लेकिन यहां रहने पर शर्त ये है कि आपको 10 साल तक इसी देश में रहना होगा. ये ऑफर सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जो स्विट्जरलैंड के नागरिक हैं या फिर किसी स्विस रेसिडेंट से शादी कर चुके हैं.

आयरलैंड- आयरलैंड में बिजनेस शुरू करने के लिए एंटरप्राइज आयरलैंड नाम की एक स्कीम आपके लिए मददगार साबित हो सकती है. इसके तहत आप अपना स्टार्टअप सेटअप कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार्टअप के लिए आपको आयरलैंड का नागरिक होने की कोई जरूरत नहीं है. यहां स्टार्टअप शुरू करने पर किसी एक लकी व्यक्ति को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा मिल सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें