भारत ने 'एक अरब' टीकाकरण की महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की
स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.15 प्रतिशत दर, मार्च 2020 से अधिकतम
पिछले 24 घंटे में 18,454 नए मामले सामने आए
भारत का सक्रिय केसलोड 1,78,831
है
साप्ताहिक संक्रमण दर (1.34 प्रतिशत) पिछले 118 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करते हुए देश में
कोविड-19 टीकाकरण की खुराक का 100 करोड़ का
महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट
में देशवासियों को बधाई दी और इस शानदार उपलब्धि को प्राप्त करने की दिशा में काम
करने के लिए देश के वैज्ञानिक समुदाय और स्वास्थ्य पेशेवरों का आभार व्यक्त किया।
अन्य सम्बंधित खबरें