पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर  महीने 10 हजार  जमा कर पाएँ 16... - CG Sandesh

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने 10 हजार जमा कर पाएँ 16 लाख रूपये

केंद्र सरकार ने अपनी जनता के लिए पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आये दिन कई स्कीम लती जिसका लाभ लेकर वो सभी जिंदगी आसान कर सके। ऐसी ही एक स्कीम है जसके तहत निर्धारित समय व वर्ष तक रुपए जमा करने पर अंत में काफी मुनाफा मिलेगा।

शेयर बाजार में निवेश पर रिस्क होता है, जो रिस्क ले सकता है वह निवेश करता है, जितना ज्यादा रिस्क उतना मुनाफा, जितना कम रिस्क उतना कम मुनाफा। लेकिन पोस्ट ऑफिस में एक ऐसा स्कीम है जिसमेंं नो रिस्क के साथ गारंटीड रिटर्न है।

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में आप हर महीने 10 हजार रुपए जमा कर 16 लाख रुपए से भी अधिक पा सकते हैं। 10 साल तक इसमें 10-10 हजार रुपए प्रतिमाह जमा करने पर 5.8 प्रतिशत ब्याज की दर से 16 लाख 28 हजार रुपए रिटर्न मिलेंगे।

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में आप छोटे अमाउंट यानी 100 रुपए से भी निवेश शुरु कर सकते हैं। निवेश की अधिकतम सीमा कोई नहीं है, इसमें जितना चाहें पैसा लगा सकते हैं। इस निवेश में रिटर्न की गारंटी है।इस स्कीम के लिए अकाउंट 5 साल के लिए खोला जाता है, हालांकि बैंक छह महीने, 1 साल, 2 साल, 3 साल के लिए रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट की सुवि

इसमें जमा पैसों पर ब्याज निर्धारण हर तिमाही होता है और इसे हर तिमाही के आखिर में आपके अकाउंट में जोड़ दिया जाता है।RD स्कीम पर फिलहाल 5.8 परसेंट का ब्याज मिल रहा है, यह दर 1 अप्रैल 2020 से लागू है। यदि आप हर महीने पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में 10 हजार रुपए 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 5.8 परसेंट की ब्याज दर पर 16 लाख रुपये से भी ज्यादा मिलेंगे।

आरडी स्कीम के तहत खाते में आपको रेगुलर पैसा जमा करते रहना पड़ेगा। अगर आपने पैसा जमा नहीं किया तो आपको हर महीने 1 प्रतिशत जुर्माना देना होगा। 4 किश्त चूकने के बाद आपका खाता बंद कर दिया जाता है। रिकरिंग डिपॉजिट में निवेश करने पर टीडीएस भी कटता है।

अगर डिपॉजिट 40 हजार रुपए से ज्यादा है तो 10 परसेंट सालाना की दर से टैक्स लगता है। आरडी पर मिलने वाले ब्याज पर भी टैक्स लगता है, लेकिन पूरे मैच्योरिटी अमाउंट पर टैक्स नहीं लगता है।


अन्य सम्बंधित खबरें