विभिन्न बैंकों में 4 हज़ार से अधिक पदों पर निकली भर्ती - CG Sandesh

विभिन्न बैंकों में 4 हज़ार से अधिक पदों पर निकली भर्ती

इंस्टीट्यूट बैंकिंग ऑफ पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफीसर के 4135 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2021 की गई है.

इस भर्ती के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवरसीज, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एंड सिंध बैंक में PO पदों पर भर्तियां की जाएगी.

आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है. शैक्षणिक योग्यता - आवेदन करने वाले उम्मीदवार का ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है.

आवेदन शुल्क ₹850 निर्धारित की गई है. हालांकि एससी एसटी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह ₹175 है.

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी. जिनमें प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है. प्रारंभिक परीक्षा 4 से 11 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड नवंबर में जारी किए जायेंगें.

प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. जोकि जनवरी 2022 में प्रस्तावित है. मुख्य परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू में सम्मिलित होंगे. जोकि फरवरी/मार्च 2022 में आयोजित की जाएगी. इन सभी प्रक्रियाओं के बाद भर्ती के लिए फाइनल सिलेक्शन लिस्ट अप्रैल 2022 में जारी की जाएगी.


अन्य सम्बंधित खबरें