25 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर, आर्यन खान को मिली जमानत
मुंबई / आज बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत मिल ही गई. बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हेंजमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. गौरतलब है कि आर्यन खान और अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में बुधवार को भी सुनवाई पूरी नहीं हो सकी थी.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दो अक्टूबर को मुंबई के कोर्डेलिया क्रूज शिप पर छापेमारी के दौरान आर्यन खान और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था. सेशन कोर्ट और मजिस्ट्रेट कोर्ट से उनकी जमानत अर्जी खारिज हो गई थी और वो मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद थे.
अन्य सम्बंधित खबरें