प्रेमिका ने प्रेमी पर ठोका केस.... वजह थी की नहीं कर रहा था ... - CG Sandesh

प्रेमिका ने प्रेमी पर ठोका केस.... वजह थी की नहीं कर रहा था उसको प्रपोज

जाम्बिया में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ इस बात पर केस कर दिया क्योंकि उसे लड़की को शादी के आठ साल के रिलेशनशिप के बाद भी प्रपोज नहीं किया.लड़की का नाम जेरट्रुड नगोमा है और वह पिछले आठ साल से हरबर्ट सलाइकी नाम के लड़के को डेट कर रही थी. इस रिश्ते से दोनों का एक बच्चा भी है. इतने साल से एक दूसरे को डेट करने के बाद भी हरबर्ट सलाइकी ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया. इस बात से नाराज जेरट्रुड नगोमा ने अपने प्रेमी पर केस ठोक दिया.

प्रेमी कर रहा वक्त बर्बाद
जेरट्रुड नगोमा की उम्र 26 साल है और बॉयफ्रेंड हरबर्ट सलाइकी की उम्र 28 साल है. प्रेमिका अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थी. दोनों का इस रिश्ते से एक बच्चा भी था. नगोमा पिछले कई सालों से इस बात का इंतजार कर रही थी कि हरबर्ट सलाइकी एक दिन उसे एक अंगूठी के साथ प्रपोज करेगा. कई सालों तक इंतजार करने के बाद झल्लाई नगोमा ने इस मसले को कोर्ट में ले जाने का फैसला किया. उसने कोर्ट में कहा है कि उसका हरबर्ट उससे शादी के लिए सीरियस नहीं है और उसका वक्त बर्बाद कर रहा है.



प्रेमी ने कोर्ट में दिया यह जवाब
जाम्बिया की परंपरा के अनुसार प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर से दहेज लिया है, लेकिन उसने अभी तक सगाई की अंगूठी नहीं खरीदी. नगोमा ने बताया कि उसे अपना कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है. वहीं कोर्ट से प्रेमी ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण नगोमा से शादी नहीं कर पा रहा. जज ने दोनों को मिल बैठकर बात करने की सलाह दी है.



अन्य सम्बंधित खबरें