भारत सरकार अनोखी शुरुआत पहल… जो कर पाएंगे ये काम, उन्हें मिलेंगे 8 करोड़ तक के इनाम
भारत सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव में एक ‘ऐप इनोवेशन चैलेंज 2021’ लॉन्च किया जा रहा है. इस चैलेंज में आपको भी ऐप के लिए एक आइडिया देना है, अगर सरकार को ये पसंद आता है तो ऐप डवलपर को काफी अच्छा इनाम दिया जाएगा, क्योंकि चैलेंज में करीब 8 करोड़ के इनाम दिए जाएंगे.
ऐसे में जानते हैं कि ऐप चैलेंज में किस तरह से भाग लिया जा सकता है और इस चैलेंज को लेकर क्या क्या शर्ते हैं… जानते हैं इससे जुड़ी हर एक बात.
यह इनोवेशन चैलेंज 2020 में आयोजित आत्मनिर्भर ऐप इनोवेशन चैलेंज का अगला संस्करण है. 2020 के चैलेंज में 24 विजेता ऐप्स और 20 उभरते ऐप्स की पहचान करने में मदद मिली थी. इस बार भी 16 कैटेगरी में आइडिया लिए जा रहे हैं, जिनमें आइडिया की मांग की गई है. इन कैटेगरी में संस्कृति और विरासत, स्वास्थ्य, शिक्षा, सोशल मीडिया, उभरती तकनीक, स्किल
न्यूज, खेल, मनोरंजन, ऑफिस, फिटनेस और पोषण, कृषि, बिजनेस और रिटेल, फिनटेक, नेविगेशन आदि शामिल है.
प्रतिभागियों को क्या करना होगा?
इन एप्स की पहचान के अलावा, प्रतिभागियों को इन्हें अधिक अनुकूल और उपयुक्त बनाने के लिए अपना आइडिया पेश कर सकते हैं और इसमें उभरती प्रौद्योगिकियों को शामिल करने का आइडिया दे सकते हैं. साथ ही ध्यान रखना होगा कि आपके आइडिया में बिजनेस के लिहाज से अगले कुछ सालों का विज़न तैयार करने की जानकारी हो.
कैसे करना होगा अप्लाई?
इसमें स्टार्टअप्स अप्लाई कर सकते हैं, जो अकेले या ग्रुप में भी कर सकते हैं. लेकिन, एक एंट्री में 4 से ज्यादा प्रतिभागी नहीं होने चाहिए. आप innovateindia.mygov.in पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं और 15 नवंबर 2021 इसकी आखिरी तारीख है. आवेदक को अपने एंट्री भेजने के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए MyGov पोर्टलपर पंजीकरण और लॉग इन करना होगा.
किन बातों का रखना होगा ध्यान?
किसी भी आइडिया में आसान यूजरइंटरफेस, सिक्योरिटी फीचर्स, स्केलेबिलिटी और इंटरऑपरेबिलिटी, अगले 5 सालों के लिए ऐप का विजन आदि देना होगा.
कैसे होगा सेलेक्शन?
पहले चरण में एंट्री की स्क्रीनिंग होगी और उसके बाद दूसरे चरण में जूरी की ओर से वास्तविक डेमो लिया जाएगा. जूरी में सरकार, उद्योग, शिक्षाविद और निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ हो सकते हैं और जूरी में नैसकॉम, MeitY और नीति आयोग के सदस्य भी हो सकते हैं. शॉर्टलिस्ट किए गए ऐप्स को सम्मानित किया जाएगा और लीडर बोर्ड में शामिल किया जाएगा.
क्या मिलेगा इनाम?
दरअसल, चैलेंज में 16 कैटेगरी है. इन सभी 16 कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 25-25 लाख रुपये, दूसर स्थान पर आने वाले 16 प्रतिभागियों को 15 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले 16 प्रतिभागियों को 10-10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएग