इस दिन आएगी किसान सम्मान निधि की 10वीं किश्त, ऐसे करें चेक..... - CG Sandesh

इस दिन आएगी किसान सम्मान निधि की 10वीं किश्त, ऐसे करें चेक...

नई दिल्ली: किसानों के लिए दिवाली सीजन पर खुशखबरी है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सरकार पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी गई है.

15 दिसंबर तक आएगी अगली क़िस्त:
अभी तक केंद्र की मोदी सरकार ने भारत में 11.37 करोड़ किसानों को 1.58 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं. केंद्र सरकार 15 दिसंबर 2021 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त जारी करने की योजना बना रही है. गौरतलब है कि सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को किसानों को पैसा ट्रांसफर किया था.

ऐसे चेक करें अपनी किस्त का Status

- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.

- फिर किसान वेबसाइट में 'Farmers Corner' के ऑप्शन पर क्लिक करें.

- यहां आप लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें.

- इसमें किसान अपने क्षेत्र से जुड़ी जानकारी राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम इस सेक्शन में भरें.

- इसके बाद 'Get Report' के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी.

- इसके बाद किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त के Status को देख सकते हैं.

गौरतलब है कि पीएम किसान योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलते हैं. सरकार ये रकम किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करती है. अगर आप भी किसान हैं लेकिन इस योजना का फायदा नहीं उठा पा रहें हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप भी तय तारीख से पीएम किसान सम्मान निधि में अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें