कांग्रेस नेत्री की फंदे से लटकती मिली लाश,जांच में जुटी पुलि... - CG Sandesh

कांग्रेस नेत्री की फंदे से लटकती मिली लाश,जांच में जुटी पुलिस…

 घर पर कांग्रेस नेत्री की मिली लाश इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई. नैला चौकी क्षेत्र के परसदा गांव में रहने वाली अंबिका बाई की मौत को लेकर पुलिस कुछ भी कहने की स्थिति में नजर नहीं आ रही है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

नैला पुलिस ने बताया कि अकलतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव अम्बिका बाई यादव पति सखाराम यादव (35 वर्ष) की लाश परसदा स्थित घर में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली. कांग्रेस नेत्री ने किन परिस्थितियों में मौत को गले लगाया यह अभी अनसुलझी पहेली है. बताया जाता है कि अम्बिका बाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अकलतरा के सचिव की हैसियत से रविवार को तिलाई गांव में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने गई थी.

अंबिका बाई का पति सखाराम यादव रायपुर में नौकरी करते हैं, जो दिपावली में घर आने के बाद काम पर लौट गए हैं, वहीं उनके दोनो बच्चे भी पिछले 2 दिनों से रिश्तेदारी में घूमने गए हुए हैं. सुबह लोगों को अम्बिका बाई के फांसी के फंदे से लटके होने की जानकारी मिली इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें