रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, SMS के जरिए जाने अपने शहर के रेट
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
रोजाना सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और बाकी कई चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.अन्य सम्बंधित खबरें