जानिए कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद क्या बोले राकेश टिकैत
आज (शुक्रवार को) गुरु नानक जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान
कर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी बात किसानों को समझा नहीं पाए. इसपर भारतीय
किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय
प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रिएक्शन दिया है.
राकेश टिकैत का
ट्वीट
राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने ट्वीट किया, 'आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया
जाएगा. सरकार MSP के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर
भी बातचीत करें.'
अन्य सम्बंधित खबरें