कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने बढाई चिंता ! यहाँ जारी की गई नई गाइडलाइन, दो माह के लिए कई चीजों पर पाबंधी.
कर्नाटक सरकार ने सभी सामाजिक, सांस्कृतिक समारोहों के साथ कांफ्रेंस, सेमिनार और एकेडमिक इवेंट्स पर अगले दो माह के लिए रोक लगा दी है। मैसूर, धारवाड़ और बेंगलुरु कोरोना के मामले सामने आने के बाद नई गाइडलाइन जारी की गई हैं। बसवराज बोम्मई की सरकार ओमीक्रॉन के कहर को देखते हुए सभी जरूरी कदम उठा रही है, जिससे संक्रमण न फैले।
‘ओमीक्रोन’ के बड़े पैमाने पर फैलने की आशंका के बीच कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका के दो नागरिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दो विदेशियों में कोरोना के लक्षण मिलने से मचे हड़कंप के बीच महाराष्ट्र, केरल से आने वालों पर भी RT-PCR की पाबंदी बसवराज बोम्मई की सरकार ने लगा दी है। दूसरी लहर के दौरान ये दोनों सूबे सबसे ज्यादा बदनाम रहे थे। इन दोनों सूबों को लेकर बाकी के राज्य सतर्कता बरत रहे हैं।
इसी बीच महाराष्ट्र में दक्षिण अफ्रीका से लौटा एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. हालांकि, अभी तक उसके ओमीक्रोन वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल उसे आइसोलेशन पर रखा गया है.