दिल्ली में ‘ओमीक्रोन’ संक्रमण का पहला मामला आया सामने, देश में अब तक कुल 5 मामले
नयी दिल्ली: तंजानिया से दिल्ली आया 37 वर्षीय एक पुरुष ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाया गया है और यह राष्ट्रीय राजधानी में
कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप से जुड़ा पहला मामला है। अधिकारियों
ने रविवार को बताया कि मरीज का इस समय लोक नायक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है
और उसे बीमारी के मामूली लक्षण हैं।
इस संबंध में एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र में 12 नमूने भेजे गए थे। एक नमूने में ओमीक्रोन स्वरूप का संक्रमण मिला है। मरीज भारतीय है और वह कुछ दिन पहले तंजानिया से लौटा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मरीज ने पिछले कुछ दिन में किन स्थानों की यात्रा की है, इसका पता लगाया जा रहा है और उसके संपर्क में आए लोगों से संबंधित जानकारी भी एकत्र की जा रही है।’’
इसके साथ ही पूरे देश में ओमिक्रॉन के कुल पांच मामले हो चुके हैं. शनिवार को ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए थे, गुजरात के जामनगर में 72 साल के बुजुर्ग ओमिक्रॉन संक्रमित पाए गए थे. वहीं, शाम को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से मुंबई लौटा शख्स संक्रमित पाया गया था. वहीं, दो मामले पिछले सप्ताह सामने आए थे. इनमें 46 साल का डॉक्टर और एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक शामिल था. संक्रमित डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके थे. इसके अलावा उन्होंने हालही में कोई यात्रा भी नहीं की थी.अन्य सम्बंधित खबरें