दो महिलाओं की हत्या करने के बाद युवक ने की खुदखुशी - CG Sandesh

दो महिलाओं की हत्या करने के बाद युवक ने की खुदखुशी

जांजगीर-चांपा जिले के डभरा थानाक्षेत्र के खरकेना गांव में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने सास-बहु की हत्या कर दी. इसके बाद उसने जहर खा कर आत्महत्या कर ली. डबल मर्डर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच में जुट गई.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतिका संतोषी रत्नाकर और उसकी सास गुरुवारी बाई के पड़ोस में रहने वाले आरोपी लक्ष्मण भारद्वाज को शंका थी कि संतोषी रत्नाकर के बेटे के साथ आरोपी की पत्नी का नाजायज संबंध है. कुछ दिनों पहले ही इसी बात को लेकर आरोपी का अपनी पत्नी के साथ विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी भागकर कहीं चले गई थी.

इस बात से आरोपी काफी डिप्रेशन में था. सोमवार की रात आरोपी अपने पड़ोस में हत्या करने की नीयत से घुसा और कमरे में सो रही सास-बहु गुरुवारी बाई, संतोषी रत्नाकर की चाकू घोपकर हत्या कर दी. 

उसके बाद आरोपी ने जहर खा लिया. इधर जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो खरसिया पुलिस ने आरोपी को बेहोशी के हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है.

author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें