500 रुपये के नोट को लेकर बड़ी ख़बर, क्या गांधीजी की तस्वीर के ... - CG Sandesh

500 रुपये के नोट को लेकर बड़ी ख़बर, क्या गांधीजी की तस्वीर के पास हरी पट्टी वाले नोट नकली हैं? जाने सच्चाई

नोटबंदी के बाद से नए-पुराने नोट को लेकर बहुत अफवाहें फ़ैल रहे है. खासकर 2000 और 500 रुपये के नए नोट को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं. इसी कड़ी में अब 500 रुपये के नोट को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिये 500 के दो नोटों में अंतर बताए जा रहे हैं, जिसमें एक नोट को सही और दूसरे को नकली कहा जा रहा है, ऐसे में इस वीडियो के माध्यम से लोग गुमराह हो रहे हैं.

एक वीडियो में यह चेतावनी दी जा रही है कि ₹500 का ऐसा कोई भी नोट नहीं लेना चाहिए, जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास न होकर गांधीजी की तस्वीर के पास हो. यानी नोट को नकली बताया जा रहा है.

एक वीडियो में यह चेतावनी दी जा रही है कि ₹500 का ऐसा कोई भी नोट नहीं लेना चाहिए, जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास न होकर गांधीजी की तस्वीर के पास हो।

PIBFactCheck  ने ट्विट कर बताया की लोगों को गुमराह करने के लिए बकायदा वीडियो में दोनों नोटों को दिखाया गया है. लेकिन यह वीडियो बिल्कुल फर्जी है. RBI के मुताबिक दोनों 500 के नोट वैध हैं. यानी जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास है, वो नोट भी मान्य है. वहीं जिसमें हरी पट्टी गांधीजी की तस्वीर के पास है वो भी मान्य है.

बता दें, PIBFactCheck ने RBI के हवाले से बताया है कि दोनों ही तरह के 500 रुपये के नोट मान्य हैं, इसलिए लोगों की सलाह दी गई है कि वे बेहिचक दोनों तरह के नोटों का लेन-देन करें. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 2016 में नोटबंदी के बाद 500 रुपये नए नोट जारी किए थे.



अन्य सम्बंधित खबरें