कागज़ से नहीं बल्कि इस चीज़ से बनते हैं नोट - CG Sandesh

कागज़ से नहीं बल्कि इस चीज़ से बनते हैं नोट

भारत में नोट कागज़ से नहीं बल्कि कपास से बनाए जाते हैं.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, नोट में सौ प्रतिशत कपास का यूज होता है, जिससे नोट लंबे समय तक चलता है. दरअसल, कपास कागज की तुलना में ज्यादा मजबूत होते हैं. इसलिए वो जल्दी फटते नहीं हैं. भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में नोट बनाने के लिए कपास का इस्तेमाल किया जाता है.

इन चीजों से मिलकर बनता है नोट?
कपास के रेशे में लेनिन नाम का फाइबर होता है. नोट बनाते वक्त कपास के साथ-साथ गैटलिन और आधेसिवेस नाम के सोलुशन का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे नोट की उम्र लंबी हो जाती है. भारतीय नोटों में सबसे ज्यादा सिक्योरिटी फीचर होते हैं, जिसकी वजह से नकली या जालसाली नोटों पर आसानी से विराम लगाया जा सकता है. भारतीय नोटों के डिजाइन को समय-समय पर बदला जाता रहा है.

कटे-फटे नोटों का क्या होता है?
रिजर्व बैंक अपनी स्वच्छ नोट नीति के संदर्भ में जनता को अच्छी गुणवत्ता वाले बैंकनोट प्रदान करता है. इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रचलन से वापस प्राप्त बैंकनोटों की जांच की जाती है और जो प्रचलन के लिए उपयुक्त हैं उन्हें फिर से जारी किया जाता है जबकि अन्य (गंदे और कटे-फटे) को नष्ट कर दिया जाता है ताकि प्रचलन में बैंक नोटों की गुणवत्ता बनी रहे.


अन्य सम्बंधित खबरें