CTET के लिए एग्जाम सिटी व डेट जारी, इस दिन डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
सीबीएसई जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा। सीटीईटी एग्जाम 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 के बीच आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा केवल सीबीटी मोड (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) में होंगे। एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
एडमिट कार्ड 2 फेज़ में जारी किए जाएंगे. पहले एग्जाम के प्री-एडमिट कार्ड जारी होंगे जो 11 दिसंबर को रिलीज़ कर दिए गए हैं तथा फाइनल एडमिट कार्ड बाद में रिलीज होंगे.
उम्मीदवारों को दोनो एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी होगा. प्री-एडमिट कार्ड में एग्जाम सिटी और डेट की जानकारी उपलब्ध होगी. इसकी सहायता से कैंडिडेट अपनी एग्जाम की डेट और परीक्षा का शहर जान सकेंगे. इसके बाद फाइनल एडमिट कार्ड जारी होंगे जिसमें एग्जाम सेंटर, शिफ्ट और टाइमिंग समेत अन्य जानकारियां होंगी. उम्मीदवारों को एग्जाम से पहले फाइनल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट लेना होगा.
जारी नोटिस के अनुसार, फाइनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 दिन पहले रिलीज़ होंगे. इसका मतलब है कि जिन उम्मीदवारों का एग्जाम 16 दिसंबर को होगा, उनके लिए फाइनल एडमिट कार्ड 14 दिसंबर को रिलीज़ किए जाएंगे. आगे की डेट्स की परीक्षाओं के लिए भी एडमिट कार्ड इसी प्रकार परीक्षा से 2 दिन पहले रिलीज होंगे. कैंडिडेट्स को अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एडमिट कार्ड चेक करने होंगे. विस्तृत जानकारी जारी नोटिस में मौजूद है.
एडमिट कार्ड यहाँ से करें डाउनलोड – क्लिक करें