पीएम किसान योजना की 10वीं क़िस्त के लिए e-KYC अनिवार्य, इसके बिना नहीं आएगी राशि
बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम CSC केंद्रों से करें संपर्क
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2021 में मोदी सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। 15 दिसंबर तक जारी होने वाली अगली किस्त का पैसा आपको तभी मिलेगा जब आप e-KYC पूरा कर लेंगे। इसके बिना आपकी किस्त लटक सकती है। सरकार ने इस योजना में यह अनिवार्य कर दिया है।
पोर्टल पर कहा गया है कि आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए किसान कॉर्नर में ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क करें। वैसे आप घर बैठे ही अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से इसे पूरा कर सकते हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें