जानिए सबसे पहले किन्हें लगेगा वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज - CG Sandesh

जानिए सबसे पहले किन्हें लगेगा वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि नए साल में बच्चों को वैक्सीन देने का काम और हेल्थ वर्कर्स के लिए Precaution Dose/Booster Dose की शुरुआत की जाएगी. उन्होंने कहा कि भारत में भी कई लोगों के ओमीक्रॉन से संक्रमित होने का पता चला है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं ने महामारी से संघर्ष में बड़ी भूमिका निभाई है इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि दस जनवरी से इन्हें एहतियाती डोज लगाये जाने की शुरूआत होगी।

कोरोना वैक्सीन का अब तक का यह भी अनुभव है कि जो अधिक आयु वाले हैं और पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें प्रीकॉशन लेना सराह योग्य हैं। इसको ध्यान में रखते हुए 60 वर्ष से ऊपर की आयु के को-मॉरबिटीटीज़ वाले नागिरकों को उनके डॉक्टर के सलाह पर वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज का विकल्प उनके लिए उपलब्ध होगा। यह भी 10 जनवरी से प्रारंभ होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें