मोदी सरकार इन लोगों को दे रही 10 हज़ार रुपये, जानें किन्हें और कैसे मिलेगा लाभ
पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि स्कीम के तहत सड़क किनारे ठेला, रेहड़ी, पटरी, खोमचा, गुमटी लगाने वालों को माइक्रो क्रेडिट लोन या माइक्रो क्रेडिट सुविधा दी जाती है. इसमें 10 हजार रुपये तक का लोन लिया जा सकता है और ठेला-पटरी वाले अगर इस लोन को लेना चाहें तो बिना गारंटी के लोन ले सकते हैं. एक साल के लिए दिए जाने वाले इस लोन में सब्सिडी का भी प्रावधान है जिसके तहत अगर आप समय से पहले लोन चुका देते हैं तो आपको 7 फीसदी प्रतिवर्ष के हिसाब से ब्याज या इंटरेस्ट रेट सब्सिडी मिल जाती है. वहीं अगर डिजिटल तरीके से लोन को चुकाना चाहते हैं तो आपको साल में 1200 रुपये का कैशबैक भी दिया जा सकता है. जाहिर तौर पर इसके लिए लोन के आवेदनकर्ता को किसी ऐसे शख्स की मदद लेनी होगी जो डिजिटल माध्यम की जानकारी रखता हो.
कैसे मिलेगा 7 फीसदी सब्सिडी का फायदा
लोन लेने वाले को एक साल में किस्तों में ये लोन चुकाना होगा और जो लोग समय पर इसको चुकाएंगे उनके अकाउंट में 7 फीसदी का वार्षिक ब्याज सब्सिडी के तौर पर ट्रांसफर होगा.
क्या-क्या जरूरी बातें ध्यान में रखें
सबसे पहले लोन लेने वाले का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है.
ये लोन उन्हीं लोगों को मिलेगा जो 24 मार्च 2020 या उससे पहले इस तरह के कार्य में लगे थे.
इस लोन की योजना की अवधि मार्च 2022 तक ही है तो जिन्हें जरूरत है वो इसके लिए आने वाले 4 महीनों में लोन लेने की प्रकिया पूरी कर लें.
स्ट्रीट वेंडर्स चाहे शहरी हों या सेमी अर्बन, ग्रामीण हों, उन्हें ये लोन मिल सकता है.
इस लोन के ब्याज पर सब्सिडी मिलती है वो सीधा लोन लेने वाले के अकाउंट में तिमाही आधार पर ट्रांसफर हो जाती है.
इस योजना की सारी जानकारी लेने के लिए आप https://pmmodiyojana.in/svanidhi-yojana/ पर जा सकते हैं या pmsvanidhi.mohua.gov.in पर जाकर लोन अप्लाई करने का प्रोसेस समझ सकते हैं. तो आप भी किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं और उनके लिए आर्थिक तौर पर एक संबल का रूप बन सकते हैं.