आपकी जेब पर पड़ेगा असर, 1 जनवरी से कपड़े, गाड़ी, ATM से पैसे नि... - CG Sandesh

आपकी जेब पर पड़ेगा असर, 1 जनवरी से कपड़े, गाड़ी, ATM से पैसे निकला सहित कई चीजें होंगी महँगी

1 जनवरी से ATM से पैसा निकालना और कपड़े-फुटवेयर खरीदना महंगा होने वाला है. RBI ने फ्री ट्रांजैक्शन के बाद कैश निकासी पर लगने वाले चार्ज को बढ़ाने की मंजूरी दी है। बैंक अभी ग्राहकों से 20 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन का चार्ज वसूलते हैं। इसमें टैक्स शामिल नहीं हैं। RBI के मुताबिक, फ्री ट्रांजैक्शन के बाद बैंक अपने ग्राहकों से प्रति ट्रांजैक्शन 20 की जगह 21 रुपए ले सकेंगे। इसमें टैक्स शामिल नहीं हैं। यह नियम 1 जनवरी 2022 से लागू होगा।

1 जनवरी से कपड़े और फुटवेयर पर 12% GST लगेगा। भारत सरकार ने कपड़ा, रेडीमेड और फुटवेयर पर 7% GST बढ़ा दी है। इसके अलावा ऑनलाइन तरीके से ऑटो रिक्शा बुकिंग पर 5% GST लगेगा। यानी ओला, उबर जैसे ऐप बेस्ड कैब सर्विस प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म से ऑटो रिक्शा बुक करना अब महंगा हो जाएगा। हालांकि, ऑफलाइन तरीके से ऑटो रिक्शा के किराए में कोई बदलाव नहीं होगा। उसे टैक्स से बाहर रखा गया है।

देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 1 जनवरी से कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। 10वीं का ID कार्ड भी रजिस्ट्रेशन के लिए आइडेंटिटी प्रूफ माना जाएगा।

नए साल में मारुति सुजुकी, रेनो, होंडा, टोयोटा और स्कोडा समेत लगभग सभी कार कंपनियों की कार खरीदने के लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी। टाटा मोटर्स 1 जनवरी 2022 से कॉमर्शियल व्हीकल की कीमतों में 2.5% की बढ़ोतरी करेगी।


अन्य सम्बंधित खबरें