ट्रेन की पेंट्री में गैस सिलेंडर के फटने से, व्यक्ति घायल
पुरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी सेना की एक विशेष रेलगाड़ी की पैंट्री में एक गैस सिलेंडर के फटने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। इससे ट्रेन को नुकसान पहुंचा । घटना कल दोपहर को हुई जो प्लेटफार्म संख्या दो पर रखरखाव संबंधी कार्यों के लिए रूकी हुई थी और उसे कल मुंबई रवाना होना था। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान बिनोद आर्य के रूप में हुई है। जो कि प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़े थे। पुलिस के मुताबिक बिनोद आर्य को मामूली चोट आई है और उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें