इंटरनेट पर अपराधों की निगरानी के लिए साइबर पुलिस फोर्स का गठन किया जाएगा : गृहमंत्री राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि इंटरनेट पर अपराधों की निगरानी के लिए गृह मंत्रालय के तहत एक साइबर पुलिस फोर्स का गठन किया जाएगा. उन्होंने गृह मंत्रालय के नवगठित ‘साइबर एंड इंफार्मेशन सिक्युरिटी’ (सीआईएस) डिविजन के लिए कार्ययोजना पर एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सीआईएस के तहत एक भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और साइबर पुलिस फोर्स का गठन किया जाएगा.
गृह मंत्री ने इंटरनेट पर अश्लील चीजें साझा करने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता भी जतायी. उन्होंने साइबर स्पेस की कड़ाई से निगरानी करने और भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने वाली वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए एक प्रभावी प्रणाली का निर्देश दिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें