दिल्ली: सभी सरकारी स्कूलों में लगेंगे CCTV, माता-पिता घर बैठ... - CG Sandesh

दिल्ली: सभी सरकारी स्कूलों में लगेंगे CCTV, माता-पिता घर बैठ देखेंगे LIVE

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अधिकारियों को तीन महीने के अंदर सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी. दिल्ली के सीएम ने कहा कि इससे माता-पिता उसी समय अपने मोबाइल में बच्चों को कक्षा में पढ़ता हुआ देख सकेंगे.


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक कर रहे थे. उनके साथ लोक निर्माण विभाग मंत्री सत्येन्द्र जैन, मुख्य सचिव अंशु प्रकाश और दूसरे सरकारी अधिकारी उपस्थित थे.



सीएम केजरीवाल ने बैठक के बाद कहा, ‘‘सभी माता-पिता अपने फोन पर वास्तविक समय में बच्चों को कक्षा में पढ़ते हुये देख सकेंगे. इससे पूरी प्रणाली पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी. इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.’’ एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने की प्रक्रिया तीन महीने में शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें