आम आदमी पार्टी विधायकों की याचिका पर सुनवाई आज - CG Sandesh

आम आदमी पार्टी विधायकों की याचिका पर सुनवाई आज

आम आदमी पार्टी के विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के मामले में आप विधायकों की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई आज। राष्ट्रपति ने आप के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के चुनाव आयोग के फैसले को कल दी थी मंज़ूरी

20 विधायकों के लाभ के पद पर रहने के मामले में आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की चुनाव आयोग की सिफारिश को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने विधायकों को संसदीय सचिव के पदों पर नियुक्त किया था।

चुनाव आयोग ने कहा है कि वेतन भत्‍ते नहीं लेने के बावजूद इन विधायकों ने सरकार में कार्यपालिका के कामकाज में हिस्‍सा लिया जो कि लाभ के पद पर काम करने जैसा है। आयोग ने यह भी कहा कि विधायकों की सदस्‍यता रद्द करने की उसकी सिफारिश राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली अधिनियम और संविधान के अनुरूप है। आम आदमी पार्टी ने निर्वाचन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ रोक के लिए दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय में अपील की है, जिस पर आज सुनवाई होगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जिन 20 विधायकों को अयोग्य क़रार दिया गया है, उनके नाम हैं.

  • आदर्श शास्त्री, द्वारका
  • अल्का लांबा, चांदनी चौक
  • अनिल वाजपेई, गांधी नगर
  • अवतार सिंह, कालकाजी
  • कैलाश गहलौत, नजफगढ़
  • मदनलाल, कस्तूरबा नगर
  • मनोज कुमार, कोंडली
  • नरेश यादव, महरौली
  • नितिन त्यागी, लक्ष्मी नगर
  • प्रवीण कुमार, जंगपुरा
  • राजेश गुप्ता, वजीरपुर
  • राजेश ऋषि, जनकपुरी
  • संजीव झा, बुराड़ी
  • सरिता सिंह, रोहतास नगर
  • सोम दत्त, सदर बाज़ार
  • शरद कुमार, नरेला
  • शिव चरण गोयल, मोती नगर
  • सुखबीर सिंह, मुंडका
  • विजेंद्र गर्ग, राजेंद्र नगर
  • जरनैल सिंह, तिलक नगर

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें